लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

An important meeting of the State Committee of Lok Janshakti Party (Ram Vilas) Sports Cell concluded.

पटना 8 फरवरी 2026/लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, खेल प्रकोष्ठ के विस्तार तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रा तिवारी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रंजन कुमार जी, प्रदेश महासचिव श्री मुकेश कुमार जी, प्रदेश महासचिव श्री भोला कुमार थापा जी तथा प्रदेश सचिव श्री मुकेश कुमार जी सहित प्रदेश समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन एवं नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रा तिवारी जी के मार्गदर्शन में किया गया। बैठक को पर्याप्त समय दिया गया, जिसमें खेल प्रकोष्ठ की भूमिका, जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठन विस्तार, खिलाड़ियों की समस्याओं तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में यह निष्कर्ष निकाला गया कि खेल प्रकोष्ठ युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। आने वाले समय में प्रदेश भर में खेल प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय करने हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर बैठकों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।