कोरबा 13 जनवरी 2026/कोरबा जिले के ब्लॉक दर्री वार्ड क्रमांक 52 अयोध्यापुरी में मंगलवार से नौ दिनों के लिए अखंड नवधा रामायण की शुरुआत हुई। यह अयोध्यापुरी में अखंड नवधा रामायण का 31वां वर्ष है। अखंड नवधा रामायण महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस नौ दिवसीय कार्यक्रम में भगवान रामचंद्र की कथा का श्रवण कराया जाएगा।

कथा में रामचंद्र के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंग शामिल होंगे बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों ने कलश धारण किया व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ अयोध्यापुरी नवधाचौक से प्रारंभ होकर गांव की मुख्य गलियों से होते हुए भाटापारा तालाब पहुंचा कलश यात्रा के दौरान गणमान्य नागरिकों व श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रतिभागिता दर्ज कराई। कलश लेकर महिलाएं व युवतियां भाटापारा तालाब से कलश में जल धारण कर पुनः मुख्यमार्ग जैलगांव चौक अयोध्यापुरी नवधा चौक कथास्थल पर कलश स्थापना की गई।बीते वर्ष की भांति समिति के आयोजन के शुभारंभ अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और यात्रा के दौरान भी शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमार्ग पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए समिति के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने सहयोग प्रदान किया।

इस दौरान आतिशबाजी व गाजे-बाजे के साथ धूम-धाम से कलश यात्रा निकाली गई। भव्य शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पर समाप्ति के बाद पवित्र मंत्रोच्चारण कर समस्त देवी-देवताओं का आह्वान कर नौ दिवसीय समारोह की शुरूआत हुई। कथा विश्राम एवं चढ़ोतरी 22 जनवरी हवन सहस्त्र धारा एवं महाभण्डारा 23.01.2026, शुक्रवार को होगा।पूर्व पार्षद एवं कार्यक्रम के विशेष सलाकार मनोज अग्रवाल ने बताया की 31 वर्ष से श्री अखंड नवधा रामायण अयोध्यापुरी मैं कार्यक्रम किया जा रहा है सार्वजनिक श्री अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम को सफल बनाने रामायण टोलियों को आमंत्रित किया गया है। और श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील है।

कार्यक्रम के नवधा प्रमुख संतोष कुमार साहू आचार्य श्री कमला कांत पाण्डेय अध्यक्ष भानु गबेल,उपाध्यक्ष मिथलेश यादव कोषाध्यक्ष अजय राठौर एवं सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।








