कोरबा 30 मार्च 2025(इंडिया टुडे लाइव) अखंड नवधा रामायण समिति दर्री अयोध्यापुरी के तत्वावधान में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। नवधा का प्रारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया। शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। माताओं-बहनों ने सिर पर कलश धारण किया था, जो आम पत्रों व नारियल से सजाया गया था।
मानस मंच से जय श्रीराम का नारा लगाते हुए समिति के सदस्यों ने संगीतमय वातावरण में अयोध्यापुरी के विभिन्न गली नवधा चौक से प्रारंभ होकर बीच बस्ती होते हुए दुर्गा चौक भाटापारा तालाब से जल भर कर फिर वापस होते समय कलश यात्रा का स्वागत और पूजा किया। इस यात्रा में ग्रामीणों को श्रीराम के भजन, प्रवचन सुनाया गया। समिति के अध्यक्ष भानु ग्वेल, नवधा प्रमुख संतोष साहू भंडारा प्रमुख मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया नवधा में दूर-दराज से भजन मंडली आने की संभावना है। गांव के बच्चों, माताओं बहनों में भरपूर उत्साह है।