अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला! डूरंड लाइन की 2 चौकियों पर कब्जा, 12 सैनिकों को मार गिराया

Afghanistan attacks Pakistan! Two Durand Line posts captured, 12 soldiers killed

अफगानिस्तान और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच डूरंड लाइन पर एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक अफगान सैनिकों ने पाकिस्तानी सीमा पर स्थित कई सैन्य चौकियों पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही अफगान बलों ने पाकिस्तान की 2 चौकियों पर कब्जा भी कर लिया है।

हमले की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कड़े शब्दों में अफगानिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हालिया हमलों के बाद चुप नहीं बैठेगा। अफगानिस्तान को भारत जैसा ही करारा जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक डूरंड लाइन के पास कई बॉर्डर पोस्ट पर भारी गोलीबारी हुई है जिसमें हेलमंद और कुनार प्रांतों से लगी सीमाओं पर मौजूद चौकियां भी निशाना बनीं। हमले के दौरान अफगान बलों ने अचानक और तीव्र हमला बोलते हुए कुछ पाकिस्तानी चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया और 2 पर कब्जा जमा लिया।

डूरंड लाइन लंबे समय से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवाद का विषय रही है। दोनों देशों के बीच सीमावर्ती इलाकों में पहले भी झड़पें होती रही हैं, लेकिन हालिया हमला सबसे गंभीर घटनाओं में से एक माना जा रहा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री नवी के तीखे बयान के बाद अब इस बात की संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्ता इस हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के रक्षा विश्लेषक इसे सीधी चुनौती मान रहे हैं और कड़े जवाब की तैयारी की बात कर रहे हैं।