एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूट/चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, एक अपचारी बालक भी निरुद्ध

Accused arrested for cable robbery/theft at SECL Balgi substation, a juvenile also detained

एसईसीएल सबस्टेशन में हुई गंभीर लूट/चोरी की घटना का त्वरित खुलासा।

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बांकीमोंगरा निरीक्षक चमन सिन्हा के नेतृत्व में थाना बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूट/चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 25.05.2026 को प्रार्थी संजय कुमार लहरे, पिता स्व. समयलाल लहरे, उम्र 40 वर्ष, निवासी जेटीपारा, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा द्वारा थाना बांकीमोंगरा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23.05.2026 को लगभग रात्रि 01:30 बजे एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में कुछ आरोपियों द्वारा जबरन प्रवेश कर गाली-गलौच, मारपीट एवं धमकी देते हुए पाईप, एंगल एवं लगभग 100 मीटर केबल (कीमत लगभग ₹4,000) लूट/चोरी कर ले गए। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 1147/2026 धारा 331(3), 296, 351(3), 305, 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान गवाहों के कथन, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  1. अर्जुन सिंह, पिता – (जानकारी अनुसार), निवासी – थाना बांकीमोंगरा
  2. एक अपचारी बालक (विधिक प्रावधानों के अनुसार नाम गोपनीय रखा गया है

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना में लूटा गया केबल अन्य आरोपी दीपक केंवट उर्फ अंक के पास है, जो वर्तमान में फरार है।

फरार आरोपी :
दीपक केंवट उर्फ अंक, निवासी – बांकीमोंगरा क्षेत्र, जिला कोरबा (छ.ग.)
तथा एक अन्य साथी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

आरोपी अर्जुन सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसायकल क्रमांक CG 12 BS 7092 जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिंह एवं अपचारी बालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है तथा जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।