दृष्टि बाधित छात्रओं की परीक्षा में ABVP कार्यकर्ताओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

ABVP workers played an important role in the examination of visually impaired students.

मनेन्द्रगढ़ में कार्यकर्ताओं ने लेखक बनकर दिलाई परीक्षा, सेवा भाव का दिया संदेश

मनेन्द्रगढ़ 25 मार्च 2026/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  मनेन्द्रगढ़ इकाई द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए दृष्टि बाधित छात्राओं की परीक्षा में लेखक (Writer) के रूप में सहयोग प्रदान किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वयं परीक्षा लिखकर छात्राओं को सफलतापूर्वक परीक्षा दिलाई।
यह सेवा कार्य परिषद के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का सशक्त उदाहरण है। परिषद का मानना है कि किसी भी विद्यार्थी को किसी भी बाधा के कारण शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर नगर सह मंत्री महेश कौशिक, नगर महाविद्यालय प्रमुख राजबली सिंह, कार्यकर्ता मानसी अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
परिषद ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।        महेश कौशिक, नगर सह मंत्री ने कहा कि दृष्टि बाधित छात्राओं की परीक्षा में लेखक के रूप में सहयोग करना हमारे लिए सामाजिक दायित्व है। ABVP का प्रयास है कि कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे। ‘छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ के संकल्प के साथ हम आगे भी ऐसे सेवा कार्य करते रहेंगे।