अभाविप इकाई, मनेन्द्रगढ़ के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जयंती पर माल्यार्पण

ABVP unit, Manendragarh garlanded Swami Vivekananda on his birth anniversary.

मनेन्द्रगढ़ 14 जनवरी 2026/ स्वामी विवेकानंद के जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर अभाविप इकाई, मनेन्द्रगढ़ के द्वारा शास. विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाईं गईं। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन काल, उनके विचारों एवं आदर्शों पर चर्चा की गई तथा युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर सहमंत्री महेश कौशिक, नगर छात्रा प्रमुख सरिता सिंह, महाविद्यालय प्रमुख राजबली सिंह, नगर कार्यकारिणी सदस्य अर्पण मलिक, अनीश केवट, सत्येन्द्र राय, मानसी अग्रवाल सहित अभाविप के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक चेतना को जागृत करना था।