Aaj Ka Rashifal 26 July 2024: नए काम की कर सकते हैं शुरुआत, मिलेगा अच्छा परिणाम, पढ़िए दैनिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) राशिफल के अनुसार, आज यानी 26 जुलाई 2024, शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातक परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसका असर भविष्य में दिखाई देगा। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि दैनिक राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आप किसी शादी पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। आपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं, परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा, मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें, नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन देन आज न करें। वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठाएं। पार्टनर के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, अपनो का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनो से सोच रहे है, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलने से लाभ होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नए काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।