Aaj Ka Rashifal 24 October 2024: कारोबार में होगा लाभ, निवेश का भी बनेगा प्लान, घर आएंगे मेहमान, पढ़ें राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 24 October 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद मंगलकारी रहने वाला है। कई जातकों को चंद्र देव की कृपा से शुभ कार्यों में सफलता मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातक आज यात्रा पर जा सकते हैं। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर काम के लिए जा सकते हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आपसी मतभेद दूर होकर खुशनुमा माहौल परिवार में आप महसूस करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य में अड़चन पैदा कर सकता है। परिवार में पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अत्यधिक भाग दौड़ वाला रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपके पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें। परिवार में पत्नी और बच्चों का किसी से विवाद हो सकता हैं

कर्क दैनिक राशिफल

आज आप किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं। जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न उलझें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका खुशमिजाज रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलेगी। पत्नी से चल रहा मतभेद दूर होंगे। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आप थोड़ा संभल कर चलें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आए, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद आज दूर होंगे परंतु पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आप कोई नया वाहन आदि खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन आपका बन सकता है। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आने वाला है। न्यायालय पक्ष में चल रहे वाद-विवाद में आपको विजय मिलेगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप में आप सहभागी हो सकते हैं। पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपने सामान की रक्षा करें। साथ ही वाहन आदि के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना अधिकार मिल सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप वाद-विवाद से दूर रहें।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा। आप किसी पारिवारिक विवाद में फस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आप किसी पुराने विवाद में पड़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बच्चे और पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल

आज व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है, जिससे धन लाभ के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।