धर्म डेस्क, इंदौर। आज दिनांक 24 जून 2025 को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चिंताजनक परिणाम लेकर आ रही है। कई राशियों को व्यापार और नौकरी में लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य व पारिवारिक मसलों पर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। सुबह के समय कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे दिन की शुरुआत उत्साहपूर्ण होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को आज मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। प्रातःकाल कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। पुराने मित्र से टेलीफोन पर बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ डिनर का कार्यक्रम बन सकता है, लेकिन सिरदर्द और जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर दबाव बना रहेगा और वरिष्ठों से विवाद की संभावना है। व्यापार में कोई गलत निर्णय आर्थिक नुकसान पहुँचा सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
कर्क राशि:
कर्क राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। दिन की शुरुआत ही शुभ समाचार से हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है और छात्र पढ़ाई में मन लगाएंगे। नौकरीपेशा जातक अपने अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। हालांकि पुराना कोई रोग फिर से उभर सकता है इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी संभव है। विदेश यात्रा की योजना सफल हो सकती है। व्यापार में बड़ा निर्णय लेने का योग है। हालांकि वाणी पर संयम रखने और बुजुर्गों का सम्मान करने की सलाह दी जाती है। सीने में दर्द या संक्रमण की आशंका है।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन मानसिक रूप से भय का वातावरण बना रह सकता है। निकट के व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। पिता के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर बातचीत हो सकती है। भाई का सहयोग प्राप्त होगा और जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बुद्धि कौशल से बिगड़े काम भी बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे। संध्या के बाद परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लिए दिन प्रतिकूल हो सकता है। कोई करीबी धोखा दे सकता है जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज कोई भी बड़ा निर्णय न लें और न ही किसी को उधार दें। शेयर बाजार में निवेश से बचें। जीवनसाथी से विवाद की संभावना है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द हो सकता है।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। सुबह के समय पड़ोसी से विवाद हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद व्यापार में लाभ होगा। पुराने मित्र से मिलना मन को प्रसन्न करेगा। आंखों में दर्द और सीने में जलन की समस्या रह सकती है।
मकर राशि:
मकर राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और पुराना रुका हुआ पैसा हाथ में आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आकस्मिक वाहन या संपत्ति की खरीद संभव है। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को धैर्य रखना होगा। मौसम बदलने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मीन राशि:
मीन राशि के जातक आज आध्यात्म की ओर आकर्षित रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कुछ समय अनावश्यक कार्यों में व्यतीत होगा। जीवनसाथी से मतभेद संभव है लेकिन संध्या के बाद बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। भाई से सहयोग मिलेगा।