Aaj Ka Rashifal 20 May 2025: आज राहु और शनि की अशुभ युति हुई खत्म, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में तरक्की के योग, जानिए दैनिक राशिफल

aaj ka rashifal 20 may 2025: Today the inauspicious conjunction of Rahu and Saturn ended, the luck of these zodiac signs will shine, chances of progress in career and business, know the daily horoscope

Aaj Ka Rashifal 20 May 2025: आज का राशिफल

Horoscope Today, 20 May 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। वहीं इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज  कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, पञ्चक, द्विपुष्कर योग, आडल योग। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के हिसाब से आज मेष राशि वाले नया प्रोजक्ट शुरू कर सकते हैं तो वहीं कर्क राशि वालों को संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष आज का राशिफल

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। यदि नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मन बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है – मसालेदार भोजन से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई शुभ सूचना आ सकती है।

वृषभ आज का राशिफल

धन संबंधी मामलों में सतर्कता जरूरी है। आज कोई पुराना उधार याद दिलाया जा सकता है। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन अहंकार से दूरी बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए यह दिन मेहनत और पुनरावृत्ति का है।

मिथुन आज का राशिफल

आपकी वाणी की मिठास दूसरों को आकर्षित करेगी। व्यावसायिक लाभ के योग हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। कोई पुराना मित्र संपर्क में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बीतेगा।

कर्क आज का राशिफल

मानसिक चिंता रह सकती है। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन आप संतुलन बना लेंगे। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा।

सिंह आज का राशिफल

नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी से प्रशंसा मिलेगी। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कन्या आज का राशिफल

आपकी योजनाएं सफल होंगी, लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं, संवाद से समाधान निकालें। निवेश से बचें।

तुला आज का राशिफल

समय अनुकूल है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। रिश्तों में भावनात्मक नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। धन आगमन के संकेत हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक आज का राशिफ

आज आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। मानसिक रूप से दृढ़ बने रहें। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु आज का राशिफल

विदेश से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा।

मकर आज का राशिफल

व्यवसायिक दृष्टि से समय लाभकारी है। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि की संभावना है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आलस्य से बचें, अन्यथा अवसर हाथ से निकल सकता है।

कुंभ आज का राशिफल

कानूनी मामलों में लाभ के संकेत हैं। पुराने मामलों का हल मिल सकता है। घर में कोई धार्मिक आयोजन संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित व्यायाम करें।

मीन आज का राशिफल

आज का दिन आत्मविश्लेषण और भविष्य की योजनाओं के लिए उपयुक्त है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले बड़ों की राय लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्राणायाम करें।