Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: शनिवार को मेष, वृषभ व सिंह सहित इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी कृपा, पढ़िए दैनिक राशिफल

aaj ka rashifal 12 de julio de 2025: el sábado, Hanuman ji derramará sus bendiciones sobre estos signos del zodíaco, incluidos Aries, Tauro y Leo. Lea el horóscopo diario.

शनिवार 12 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों पर खास असर डाल रही है। जहां कुछ राशियों को स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में राहत मिलेगी, वहीं कुछ को तनाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल…

मेष

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या में राहत मिलेगी। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। नया कार्य शुरू करने के लिए प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ और घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में रुकावट दूर होगी और आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। कार्य से संबंधित मदद के लिए किसी परिचित से संपर्क करना लाभदायक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पारिवारिक तनाव खत्म होंगे।

मिथुन

आज दिन थोड़ा सतर्कता बरतने का है। मौसम की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में दिन अनुकूल नहीं रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रॉपर्टी विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। आर्थिक रूप से किसी को बड़ी मदद देने से बचें।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। वाणी पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। पुराने विवाद के कारण अपमान की स्थिति आ सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा लेकिन कर्ज की चिंता बनी रहेगी।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। पुराने मित्र से मुलाकात और अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। आर्थिक परेशानियों में राहत मिलेगी और प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है। किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद बड़े लाभ का कारण बन सकता है।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है और व्यापार में शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन प्राप्ति में रुकावट आएगी। पारिवारिक कलह की आशंका है। मां की बात किसी से शेयर न करें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।

तुला

तुला राशि के लिए दिन औसत रहेगा। पुराने कार्यों में सफलता मिल सकती है लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। किसी और के मामलों में दखल न दें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को आज मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। कोई निजी कार्य बिगड़ सकता है जिससे तनाव रहेगा। पत्नी से मतभेद और पारिवारिक सम्मान में कमी आ सकती है। धैर्य और संयम से काम लेना जरूरी है।

धनु

धनु राशि के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। नई साझेदारी के योग हैं जो भविष्य में लाभदायक होंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और मेहमानों का स्वागत होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। पुराने कार्यों में मदद मिलने से लाभ होगा। अटका हुआ धन मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं। परिवार में समझदारी बढ़ेगी और पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।

कुंभ

आज कुंभ राशि वालों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज का दिन निवेश के लिए अच्छा है।

मीन

मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचें और यात्रा में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। विरोधी कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मन की बात हर किसी से साझा न करें।