स्कूल की छत पर सो रहा युवक नीचे गिरा मौके पर ही मौत परिजनों में मचा कोहराम…

A young man sleeping on the roof of a school fell down and died on the spot, causing chaos among his family members.

कोरबा , 07 अप्रैल 2026। उरगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 20 वर्षीय युवक तनिष्क कर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तनिष्क अपने बड़े भाई अविनाश कर्ष के साथ तरदा स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल के तीन मंजिला ऊपर छत पर सोया हुआ था, जहां से अचानक नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के भाई की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 112 की टीम को सूचना दी।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का भाई अविनाश कर्ष ने बताया कि वह तरदा गांव की बस्ती के रहने वाला है और गांव के हाई सेकेंडरी स्कूल में चौकीदारी का काम करता है। सोमवार की दोपहर दोनों भाई एक रिश्तेदार के यहां हो रही शादी कार्यक्रम में शामिल होने चैनपुर गांव गए हुए थे।

जहां से देर रात वापस लौट के बाद दोनों स्कूल में ही छत पर सोने के लिए चले गए और अविनाश मोबाइल से बात कर रहा था और बगल में उसका छोटा भाई सोया हुआ था। तभी अचानक गिरने की आवाज आई और उसने पलट कर देखा तो तनिष्क नीचे गिरा हुआ था और वह दौड़ते हुए नीचे गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।