चौथी बटालियन में जवान ने की खुदकुशी, सुरक्षा विभाग में मचा हड़कंप…

A soldier in the fourth battalion committed suicide, causing panic in the security department…

रायपुर,24फरवरी 2026। माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वह चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूलतः जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।