कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 से ज्यादा छात्रों की गयी जान

A massive fire broke out in a coaching centre, killing more than 15 students.

लखनऊ 22 जून 2026।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में सोमवार दोपहर एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई छात्र घायल भी हैं. कई छात्र जान बचाने के लिए उपरी मंजिल से नीचे कूदे. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की. सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंच गए.

सीएम योगी अलीगढ़ का दौरा बीच में ही छोड़ लखनऊ पहुंचे और घटनास्थल पर मौका मुआयना किया. इसके बाद सीएम अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे. उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलने के कारण ऊपरी मंजिलों में मौजूद कई लोग फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने खिड़कियों और बालकनी का सहारा लिया, जबकि कई छात्र सुरक्षित निकलने के प्रयास में इमारत से नीचे कूदते भी दिखाई दिए। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। बाद में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों ने इमारत के पिछले हिस्से को तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।

मौके पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस तैनात की गईं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने फिलहाल हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर कई लोगों के घायल होने तथा जनहानि की आशंका जताई जा रही है।