दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला, नदी के तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, घंटों बाद सुरक्षित निकाले गए…

A major tragedy was averted at the Dangari Waterfalls, with seven tourists trapped in the strong currents of the river and rescued hours later.

जशपुर, 31 अगस्त 2026 । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के प्रसिद्ध दनगरी वाटरफॉल में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घूमने पहुंचे 7 पर्यटक नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए। पानी का बहाव बढ़ने के कारण पर्यटकों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि पर्यटक दनगरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान नदी का बहाव तेज हो गया और सात लोग पानी के बीच फंस गए।

काफी देर तक वे सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। बाद में स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।सात पर्यटकों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि घटना ने दनगरी वाटरफॉल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और खतरनाक हिस्सों में आवाजाही रोकने की मांग की है।