नगर पंचायत छुरीकला,में निकली भव्य कलश यात्रा:नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

A grand Kalash Yatra took place in Nagar Panchayat Churikala: Nine-day Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya was inaugurated.

कोरबा 23 नवंबर 2025/नगर पंचायत छुरीकला, गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आयोजक नीलकण्ठ साहू-श्रीमति सरोज साहू द्वारिका प्रसाद साहू-श्रीमति कुमारी साहू के तत्वाधान में शुक्रवार, दिनांक 21.11.2025 को पहले दिन,छुरीकला कथा परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। महिलाएं कन्याएं पीले वस्त्र धारण कर कलश लेकर निकलीं। यह यात्रा गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ घाट तक पहुंची। घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा वापस कथा स्थल लौटी।कथा व्यास पं. मिथलेश शर्मा (सीपत नवांगांव वाले) ने कलश स्थापना के साथ ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया।कथा की शुरूआत मुख्य यजमान द्वारा पूजा अर्चना करवाई गई।इस अवसर पर,दिनेश कुमार,श्रीमति संगीता,रुपनारायण-श्रीमति नीलम राजेश कुमार श्रीमति रेणु,अदिति साहू,श्रीमति लीला साहू,श्रीमति सुकरिता भूपेन्द्र साहू,श्रीमति प्रीति-संजय साहू,श्रीमति साधना-संजय साहू,श्रीमति रुकमणी-शिवकुमार,श्रीमति सुखमणी रामनारायण,श्रीमति संतोषी-बलराम,कई गणमान्य व्यक्तिनगर एवं अधिक संख्या में छुरीकल के नगर वासी उपस्थित रहे