धीरेंद्र शास्त्री की कथा में करीब सवा दो लाख का सोने का हार चोरी, पुलिस जांच में जुटी

A gold necklace worth Rs 2.25 lakh was stolen from Dhirendra Shastri's Katha, and the police are investigating.

कोरबा 30 March 2026/छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकी मोगरा क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहाँ पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमान कथा कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के गले से सोने का हार पार कर दिया गया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांकी मोगरा के निवासी नवल किशोर पंडित की पत्नी अमिता पंडित कथा सुनने गई थीं। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जब वह वापस अपने घर लौटीं, तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके गले में पहना हुआ करीब 1.5 तोला सोने का हार गायब है। चोरी हुए इस हार की बाजार में कीमत लगभग 2,15,664 रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार का कथन:  प्रार्थी नवल किशोर पंडित ने बांकी मोगरा थाने में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी हुए हार की पूरी किश्त (रकम) अभी तक दुकानदार को नहीं  चुकाई है शिकायत के साथ सोने के हार की बिल रसीद भी पुलिस को सौंपी गई है।

पुलिस की कार्रवाई पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर आरोपी को पकड़ा जाए और चोरी गया हार बरामद किया जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और संभावित संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।