युवती से अनाचार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार संबंध बनाने के लिए किया ब्लैकमेल, युवक पर केस दर्ज

A case has been filed against a young man for allegedly raping a young woman, threatening to make the video viral and blackmailing her into having repeated sexual relations.

बिलासपुर, 19 अक्टूबर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवती से अनाचार और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जांजगीर जिले की रहने वाली युवती बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर एक सैलून में काम करती थी। जुलाई 2025 में उसकी मुलाकात अभिषेक नगर फेस-1 निवासी विशाल पुरी गोस्वामी से हुई। युवती ने किराए का मकान तलाशने की बात कही तो युवक ने उसे सिविल लाइन क्षेत्र में मकान दिलाया, जहां वह अपनी सहेली के साथ रहने लगी।

शिकायत के मुताबिक, अगस्त महीने में एक रात युवती की सहेली घर पर नहीं थी। इसी दौरान युवक वहां पहुंचा और युवती के साथ जबरदस्ती कर मोबाइल से वीडियो बना लिया…. पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि गर्भ ठहरने पर युवक ने दवा खिलाकर गर्भपात कराया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने वीडियो वायरल करने की धमकी देने की बात भी पुलिस को बताई है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।