कोरबा जिले के बालकों नगर, जामबहार क्षेत्र में शुक्रवार को लोगों में दहशत का माहौल तब बन गया जब एक लगभग 5 फीट लंबा जहरीला नाग (कोबरा) सुनील उरांव के घर में दिखाई दिया ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सर्प मित्र सोमैया पांडेय और उमेश यादव टीम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और नाग को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। जो कि काफी आक्रामक था कुछ समय तक यह दृश्य देखने के लिए आसपास भारी भीड़ जमा हो गई।
सर्प मित्र टीम ने बताया कि यह भारतीय कोबरा (Indian Spectacled Cobra) प्रजाति का सांप है, जो अत्यंत जहरीला होता है इसमें न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता हैं। उसे पकड़ने के बाद वन विभाग को सूचित करके सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया







