जशपुर 22 फरवरी 2026। जशपुर जिले में 13 साल की मासूम के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपने चाचा के घर घुमने आई दो बहनें अपने घर वापस लौट रही थी। तभी गांव के चैक पर खड़े नशेड़ी युवकों ने दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हे घेर लिया। आरोपियों की इस हरकत से डरकर बड़ी बहन मौके से भागने में कामयाब रही, लेकिन छोटी बहन को अगवा कर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि घटना का खुलासा होने के बाद आरोपी पक्ष द्वारा पीड़िता के परिवार पर पुलिस में केस दर्ज नहीं कराने धमकी दी गयी। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की ये घटना जशपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ अपने चाचा के घर मेहमान बनकर घुमने पहुंचे थे। 17 फरवरी को दोनों वापस अपने गांव लौट रही थी। तभी गांव के चौक में खड़े बदमाश युवक नशा कर रहे थे। दोनों बहनों को अकेले देख उनकी नियत बिगड़ गई। बदमाशों ने दोनों बहनों से सड़क पर ही छेड़छेड़ करना शुरू कर दिया और उन्हे घेर लिया। इस दौरान बड़ी बहन किसी तरह बचकर मौके से भाग निकली। जबकि इस घटना का मुख्य आरोपी नीरज लकड़ा और एक अन्य नाबालिग ने छोटी बहन को पकड़ लिया। और उसे कुछ दूर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं आरोपियों के अन्य 7 साथी थोड़ी दूरी पर खड़े होकर वारदात देखते रहे।
पीड़िता के परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
इस घटना से दहशत में आई पीड़िता ने 2 दिन बाद अपनी आपबीती परिजनों को बताई। गांव में इस घटना का जानकारी फलते ही मामले को दबाने के लिए आरोपियों ने परिजनों को पैसे का ऑफर दिया और थाने जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। बावजूद इसके पीड़िता के परिजनों ने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी। पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।







