शिवसेना कोरबा जिला इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर लगाया फलदार एवं औषधि पौधों,

कोरबा/शिवसेना कोरबा जिला इकाई द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उद्धव बाला साहब ठाकरे के जन्मदिन पर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए शिव वाटिका का निर्माण किया जहां फलदार एवं औषधि पौधों का रोपण कर उसके संरक्षण की दिशा में भी कार्य आरंभ किया। वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम संभागीय संगठन सचिव रमेश श्रीवास एवं कोरबा जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू के नेतृत्व में शुरू किया गया, जिसमें कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष विनय भरिया, बालको जोन अध्यक्ष शेर बहादुर , दर्री जोन अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा वार्ड अध्यक्ष 48 प्रशांत निंजा वार्ड क्रमांक 16 दिलीप यादव, जोन उपाध्यक्ष दुर्गेश अहिरवार ई रिक्शा जिला अध्यक्ष राजा केसरवानी, प्रचार प्रमुख तारण प्रकाश, ई रिक्शा सेना उपाध्यक्ष दया सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


उपरोक्त कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से रवि मेजरवार प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति रही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पौधों के रोपण से लेकर उसे संरक्षण कर वृक्ष निर्माण तक शिव सैनिकों की अहम भूमिका रहनी चाहिए। इसके साथ ही सभी शिव सैनिकों ने जिले में 1000 पौधों के रोपण एवं उसके संरक्षण का संकल्प लिया।