आज का राशिफल,16 July to 22 July 2023: साप्ताहिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह?

जुलाई मास का तीसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है। यह सप्ताह दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक रहेगा। अध्यात्मिक व ज्योतिष दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सप्ताह में सावन का द्वितीय सोमवार व्रत, तृतीय मंगला गौरी व्रत, सोमवती अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इसके साथ इस सप्ताह के प्रारंभ में सूर्य कर्क राशि प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है और इस सप्ताह में सभी राशियों को किन-किन बातों से सतर्क रहने की आवश्यकता है?

मेष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ पारिवारिक समस्याओं में उलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति आदि को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई आकस्मिक घटना परिवार में घट सकती है। इस सप्ताह आपको कई स्थितियों में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए बहुत जरूरी है, नहीं तो किसी बड़े विवाद में आप फंस सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो आप दुर्घटना आदि का शिकार हो सकते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के साथ इस सप्ताह कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। साथ ही परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा व परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बहुत दिनों से चला आ रहा, पारिवारिक विवाद इस सप्ताह दूर हो जाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस सप्ताह आप परिवार के साथ आनंद के क्षण बिताएंगे। आपका मन शांत होगा परिवार के साथ इस सप्ताह आप मौसम का आनंद लेने के लिए बाहर किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका यह जुड़ाव आगामी समय में आपके लिए लाभदायक रहेगा। पत्नी बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप इस सप्ताह परिवार के समक्ष अपने मन की बात को व्यक्त कर सकते हैं। जिसमें परिवार का पूर्ण समर्थन आपको प्राप्त होगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह सब कहां है परेशानियों से भरा रहेगा। आप मानसिक तौर से काफी परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी आकस्मिक घटना के चलते समूचे परिवार में माहौल अशांत रहेगा। हो सकता है आप अपने परिवार के किसी व्यक्ति को खो सकते हैं। साथ ही कुछ परिस्थितियों में आपके परिवार के लोग आपके विचार से सहमत होते नहीं दिखेंगे, जिस कारण परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। आप जिस कार्य का सोच रहे हैं, अथक प्रयास करने पर भी आपको उसमें सफलता न मिलने से मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार से आपके मन को ठेस पहुंच सकती है। परिवार में आपसी मतभेद उभर कर सामने आएंगे। पारिवारिक बातों को लेकर आपकी पत्नी का परिवार के लोगों से झगड़ा हो सकता है। अतः वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। यह सप्ताह आपको बड़े संभल कर चलना होगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आप कुछ परेशानियों के चलते अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथ ही यह सप्ताह कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। पारिवारिक या न्यायालय पक्ष की समस्याएं इस सप्ताह आपके सामने आ सकती हैं। कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आएगा, जिससे आपका मन चिंतित रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे आपका कुछ कार्य बन सकता है। पत्नी का परिवार के साथ विवाद हो सकता है। अच्छा होगा परिवारिक किसी मामले में आप ज्यादा पहल ना करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आप परिवार में किसी नए व्यक्ति के आने से प्रसन्न होंगे। साथ ही आपका कोई पुराना रुका हुआ धन, आपको वापस मिल सकता है, जिस कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। सामाजिक तौर से कोई विशेष पद आपको प्राप्त हो सकता है। आपके व्यवहार से लोग आप की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आप किसी सामाजिक विवाद में उलझ सकते हैं। किसी दूसरे के किए हुए कार्य का दोष आपके ऊपर लग सकता है। विरोधी वर्ग आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार में कुछ लोगों के प्रयास से आपसी मतभेद कराने में विरोधी वर्ग सफल होंगे। आपके लिए अच्छा होगा अपने परिवार के महत्व को समझें। सबसे संबंध मधुर रखें और वाणी पर संयम रखें व समय को पहचान कर कार्य करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह है आपके लिए कठिनाइयों भरा रहेगा। आप किसी परिवारिक समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद या झगड़े आदि की स्थिति बनने से आप मानसिक तोर पर परेशान रह सकते हैं। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं।

मकर साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में आपको लाभ महसूस होगा। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। वाणी से आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा व कोई धार्मिक आयोजन परिवार में हो सकता है। पत्नी से मनमुटाव दूर होगा। न्यायालय पक्ष में आपको विजय प्राप्त होगी। बहुत पुराना चल रहा विवाद खत्म होगा, जिससे मन प्रसन्न

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और पुराना रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा व सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के लोग आपके हर निर्णय में आपके साथ होंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आप किसी बात विवाद या झगड़े आदि में फंस सकते हैं। विरोधी वर्ग आपको अपने षड्यंत्र का शिकार बना सकता हैं। वाद-विवाद से दूर रहे वाणी पर संयम रखें। किसी के बहकावे में ना आएं। परिवार में चल रहे वाद विवाद को दूर करने का प्रयास करें। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। इस सप्ताह अपने लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। जिससे पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।