कोरबा /दर्री, 15 नवंबर 2026। सरस्वती शिशु मंदिर, एच.टी.पी.पी. दर्री में बाल दिवस के अवसर पर भव्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता श्रीमती सुषमा बारस्कर ने की। अपने संबोधन में उन्होंने भैया-बहनों को बाल दिवस की बधाई देते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रवण कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, सुई-धागा दौड़, रस्सी कूद, बिस्कुट दौड़, बोरा दौड़ और क्रिकेट जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह के दौरान सभी बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी खेलों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।












