धान खरीदी में सुगमता के लिए शुरू हुआ ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’पहले दिन कोरबा जिले में 53.60 क्विंटल धान के टोकन जारी; किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन की सुविधा

The "Tuhar Token" mobile app was launched to facilitate paddy procurement. On the first day, tokens for 53.60 quintals of paddy were issued in Korba district; farmers will receive tokens from their homes.

कोरबा, 10 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान विक्रय के लिए सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ किया है। एप के माध्यम से किसान घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे समितियों में टोकन के लिए लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी।
एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। किसान इसे इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.kisaan  से भी डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर सबसे पहले आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीयन करना होगा। इसके बाद किसान टोकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कोरबा जिले में एप के माध्यम से पहले दिन कुल 53.60 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन जारी हुए। इसमें छूरी समिति में 12 क्विंटल और श्यांग समिति में 41.60 क्विंटल धान के टोकन शामिल हैं।
जिले के सभी 73 उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, सभी 60 समितियों में स्थानीय स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। जिला कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित कर अपर कलेक्टर को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। दूसरे जिलों से धान की आवक रोकने के लिए 9 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, एक जिला स्तरीय और 12 तहसील स्तरीय फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं।