धमतरी में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी; 21 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी; 21 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी, 09 नवंबर 20261 जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। बिरेझर, भखारा और सिहावा थाना क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर काट-पत्ती नामक जुआ खेलते हुए 21 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10,570 रुपये नगद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत पांच अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

SP भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

बिरेझर चौकी क्षेत्र में 6 जुआरी गिरफ्तार

चौकी बिरेझर पुलिस ने ग्राम चरोद में रंगमंच के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे छह आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से 5,700 रुपये और ताश की 52 पत्तियां जब्त की गईं।

सिहावा क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्रवाई

थाना सिहावा पुलिस ने ग्राम उमरगांव में घटुला जाने वाले मार्ग पर इमली पेड़ के नीचे दबिश देकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। यहां से 1,600 रुपये नगद जब्त किए गए। वहीं, ग्राम बिरगुड़ी के हर्रापारा स्थित शिव मंदिर के पीछे जुआ खेल रहे पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,550 रुपये जब्त किए गए।

भखारा क्षेत्र में दो जुआ फड़ों पर छापा

थाना भखारा पुलिस ने ग्राम देवरी के बाजार चौक में कार्रवाई कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 850 रुपये नगद

इस तरह पांच अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में कुल 21 आरोपी गिरफ्तार किए गए और 10,570 रुपये नगद जब्त हुए।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी नजदीकी थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।