कोटा पुलिस का अवैध शराब तस्करों पर ‘प्रहार’, मोटरसाइकिल से तस्करी कर रहे 2 आरोपी गिरफ्तार

Kota police crackdown on illegal liquor smugglers, arrests two accused smuggling liquor on motorcycle

महामाया ढाबा गोबरिपाट के पास घेराबंदी कर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

• 68 नग सीलबंद शोले प्लेन देशी शराब और हीरो एचएफ डीलक्स बाइक जब्त

कोटा/बिलासपुर।
बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ‘चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान’ के तहत कोटा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से परिवहन कर रहे दो शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 लीटर से अधिक शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध शराब व गांजा विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस लगातार मुस्तैद है।

मुखबिर की सूचना पर महामाया ढाबा के पास रेड
दिनांक 02 नवंबर 2026 को कोटा पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 10 ई ई 9226 में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री करने हेतु मरही कापा की ओर जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महामाया ढाबा गोबरिपाट के पास नाकेबंदी कर रेड की कार्रवाई की और संदेहियों को धर दबोचा।

68 बोतल शराब और वाहन जब्त, भेजे गए जेल
पकड़े गए आरोपियों में संदीप यादव (21 वर्ष) निवासी मरही कापा और पवन कुमार जगत (25 वर्ष) निवासी कुवारीमुंडा शामिल हैं। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक काले रंग की प्लास्टिक बोरी में 68 नग (180 एमएल वाली) ब्रह्मा सील बंद देशी शराब, जिसमें ‘शोले प्लेन देशी मदिरा’ लिखा हुआ था, बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 12.240 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 5440 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त लाल-सफेद रंग की हीरो एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 954/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस टीम की रही विशेष भूमिका
अवैध शराब के खिलाफ की गई इस त्वरित व सफल कार्रवाई में कोटा थाना के प्रभारी प्र. उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू, प्र. उप निरीक्षक दिलीप साहू, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव और आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।