जांजगीर-चांपा में युवक पर एसिड अटैक, महिला गिरफ्तार; बिना दस्तावेज एसिड बेचने वाला दुकानदार भी पकड़ा गया

A young man was attacked with acid in Janjgir-Champa, and a woman was arrested; a shopkeeper selling acid without documents was also arrested.

जांजगीर-चांपा, 02 नवंबर 2026 । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद में युवक पर एसिड फेंककर हमला करने के मामले में चांपा पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने वाले 70 वर्षीय दुकानदार मोहम्मद हुसैन बोहरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से एसिड की बिक्री करने वालों को सख्त चेतावनी मिली है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक ने 28 अक्टूबर 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि महिला के साथ प्रेम संबंध को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान महिला ने उसके ऊपर एसिड फेंक दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ, भुजा और कलाई में जलने की चोटें आईं।

शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 585/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 124(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि महिला ने शौचालय की सफाई के लिए एक दुकान से एसिड खरीदा था। एसिड की बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने दुकानदार मोहम्मद हुसैन बोहरा, निवासी सदर बाजार चांपा, के खिलाफ धारा 287 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

चांपा पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि एसिड और अन्य ज्वलनशील पदार्थों की बिक्री निर्धारित नियमों एवं वैधानिक प्रक्रिया के तहत ही करें। बिना वैध दस्तावेज और नियमों का पालन किए ऐसे पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में TI निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुरेश जट, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू एवं