चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिर्री माइंस के जुआ फड़ पर रेड, 4 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

Major action by Chakarbhatta police: Raid on gambling den in Hirri Mines, 4 gamblers arrested red-handed

बिलासपुर। थाना चकरभाठा क्षेत्र के अंतर्गत हिर्री माइंस इंद्रपुरी क्षेत्र में जुआ खेल रहे जुआरियों पर पुलिस ने बड़ी दबिश दी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर चकरभाठा पुलिस ने टीम तैयार कर रेड कार्रवाई की, जिसमें मौके से 4 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम सहित ताश की पत्तियां जप्त की हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि हिर्री माइंस के इंद्रपुरी क्षेत्र में कुछ लोग इकट्ठा होकर बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर फड़ पर छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को दबोच लिया।

नगदी व ताश पत्ती जप्त
पुलिस ने जुआरियों के फड़ और उनके पास से कुल 1,870 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की चटाई जप्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही की गई है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम:

  1. तोरण कुमार (33 वर्ष), पिता जग्गू रामपाल, निवासी: हिर्री माइंस, चकरभाठा
  2. रूपेश निषाद (27 वर्ष), पिता स्वर्गीय मिलन निषाद, निवासी: हिर्री माइंस, चकरभाठा
  3. प्रदीप कुमार सहिस (28 वर्ष), पिता सुमित कुमार सहिस, निवासी: हिर्री माइंस, चकरभाठा
  4. अखिल ध्रुव (35 वर्ष), पिता संतोष ध्रुव, निवासी: हिर्री माइंस, चकरभाठा

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआ और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।