अनजानी दुर्घटना पर लक्ष्मी डेयरी प्रबंधन मुस्तैद, शुद्धता और सफाई को लेकर दिलाया भरोसा

Lakshmi Dairy management is alert to any untoward incident and assures purity and cleanliness.

संचालक बोले- सर्विंग के दौरान बाहर से उड़ा कीड़ा, किचन पूरी तरह सुरक्षित; भविष्य में सतर्कता बढ़ाने का संकल्प।

कोरबा/ जमनीपाली/ थाना क्षेत्र के जमनीपाली स्थित प्रसिद्ध ‘लक्ष्मी डेयरी एंड क्रीमरी’ में हाल ही में सामने आई एक शिकायत पर प्रबंधन ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए ग्राहकों को पूर्ण शुद्धता का भरोसा दिलाया है। सोशल मीडिया और प्रशासनिक मुस्तैदी के बाद होटल संचालक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की हकीकत सामने रखी है।
सप्लाई के दौरान बाहर से उड़ा कीड़ा

मामले पर अपनी सफाई पेश करते हुए होटल संचालक ने स्पष्ट किया कि भोजन बनाने के मुख्य बर्तनों या बड़े स्टॉक में किसी भी प्रकार की कोई गंदगी या कीड़ा नहीं था। खाना परोसते (सप्लाई करते) समय खुले वातावरण के कारण किसी वजह से बाहर से उड़कर एक कीड़ा ग्राहक की प्लेट में आ गिरा था। यह एक आकस्मिक और अनजानी दुर्घटना थी, जिसे प्रबंधन ने बेहद गंभीरता से लिया है।
निरीक्षण में स्टॉक मिला सही, सफाई पर रहेगा विशेष ध्यान
शिकायत मिलते ही होटल प्रबंधन ने स्वयं पूरे किचन, कच्चे माल और तैयार खाद्य पदार्थों के स्टॉक का बारीकी से जायजा लिया, जहां सब कुछ पूरी तरह ठीक और सुरक्षित पाया गया। संचालक ने प्रशासन और आम जनता को आश्वस्त किया है कि संस्थान हमेशा से गुणवत्ता के लिए जाना जाता रहा है। भविष्य में इस तरह की बाहरी व अप्रत्याशित घटनाओं को रोकने के लिए सर्विंग एरिया की व्यवस्था और साफ-सफाई पर अब पहले से भी ज्यादा कड़ा और विशेष ध्यान दिया जाएगा।