उद्योग मंत्री ने सीएसईबी चौक में किया वेटिंग शेड का लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगे शहर के मार्ग

Industry Minister inaugurates waiting shed at CSEB Chowk, 195 streetlights to illuminate city roads on three major routes

विकास की नई सौगातों से संवरता कोरबा
  
कोरबा। नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सीएसईबी चौक पर जिला खनिज न्यास मद से 16.15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित वेटिंग शेड का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इसके साथ ही नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित नवीन स्ट्रीट लाइटों का भी लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों से शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

0 धूप और बारिश से मिलेगी राहत, सीएसईबी चौक का होगा कायाकल्प

सीएसईबी चौक पर वेटिंग शेड के लोकार्पण अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा और सुलभता को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। चौक पर सिग्नल के दौरान इंतजार करने वाले लोगों को गर्मी में तेज धूप और बारिश से होने वाली परेशानी से अब राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि चौक के दूसरी ओर भी जल्द ही वेटिंग शेड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण भी शीघ्र पूर्ण होगा। सीएसईबी चौक को व्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिला खनिज न्यास मद का उपयोग शहरवासियों की सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ आम नागरिकों को सीधे मिले और शहर की सार्वजनिक सुविधाओं में निरंतर सुधार हो।

0 ट्रिपल इंजन सरकार में विकास कार्यों को मिल रही गति : महापौर
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार की ताकत से वार्डों के छोटे-बड़े विकास कार्यों से लेकर मुख्य मार्गों के डामरीकरण सहित करोड़ों रुपये के कार्य तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शहरवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मदों से लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति दिला रहे हैं। इससे शहर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

0 तीन प्रमुख मार्गों पर 195 नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित नवीन सड़क बत्ती (स्ट्रीट लाइट) कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इन कार्यों में शामिल हैं—

1. राताखार मुख्य मार्ग से पुराना पुल होते हुए मुक्तिधाम तक


44 नग नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण कर मार्ग को रोशन किया गया।

2. रामनगर चौक से सिपेट होते हुए अयोध्यापुरी तक


वार्ड क्रमांक 51 एवं 52 अंतर्गत 80 नग स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया। इस कार्य की लागत 25.50 लाख रुपये है।

3. जमनीपाली पेट्रोल पंप चौक से कॉरपोरेशन साइट प्रधानमंत्री आवास तक


वार्ड क्रमांक 58 के सरदार वल्लभभाई पटेल नगर अंतर्गत मुख्य मार्ग पर 71 नग एलईडी स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया। इस कार्य की लागत 25.25 लाख रुपये है।
इस अवसर पर पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास, एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, श्री हीतानंद अग्रवाल, पार्षद श्री राम कुमार साहू, श्री मथुरा चंद्रा, श्री मुकुंद कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा, श्री विजय गुप्ता,  मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, श्री राजेश राठौर, श्री मनोज लहरे, पार्षद श्री सरोज शांडिल्य, श्री परमिंदर सिंह, श्री अजय चंद्रा, पार्षद श्री फिरथ साहू, एल्डरमैन श्री ईश्वर साहू, श्री रवि चंदेल, श्री अंजय अग्रवाल, श्री किशोर साहू, श्री आशीष अग्रवाल, श्री संजय कुर्मवंशी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।