दुर्गा पंडाल के पास जुआ खेलते 5 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, दर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Five accused arrested red-handed while gambling near Durga pandal, major action by Darri police

कोरबा /दर्री/कोरबा 18 अक्टूबर 2026/ थाना दर्री पुलिस ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अयोध्यापुरी गोड मोहल्ला में दुर्गा पंडाल के पास चल रहे जुए के फड़ पर रेड मारकर 5 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 4,030 रुपये नगद और जुआ सामग्री बरामद की है।

पेट्रोलिंग के दौरान मिली सटीक मुखबिर सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को थाना दर्री की पुलिस टीम (निरीक्षक तेज कुमार यादव, पीएसआई, सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार ताण्डी और आरक्षक 622, 106, 479 व 782) टाउन पेट्रोलिंग और जुर्म पतासाजी के लिए क्षेत्र में रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अयोध्यापुरी गोड मोहल्ला स्थित दुर्गा पंडाल के पास कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर ताश पत्ती से ‘काटपत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस को देख मची भगदड़, घेराबंदी कर 5 दबोचे

सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय गवाहों (मनोज श्रीवास्तव और रवि दास) को साथ लिया और मौके पर त्वरित घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की। पुलिस टीम को अचानक सामने देख फड़ पर मौजूद जुआरियों में हड़कंप मच गया। कुछ आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों का नाम व बरामद रकम:

  1. सुरेश मरावी पिता प्रहलाद प्रसाद सिंह (उम्र 38 वर्ष), निवासी- अयोध्यापुरी गोड मोहल्ला (फड़ से ₹1500, पास से ₹250)
  2. अभय गोस्वामी पिता आशीष गोस्वामी (उम्र 28 वर्ष), निवासी- अयोध्यापुरी गोड मोहल्ला (फड़ से ₹850, पास से ₹130)
  3. गबर साहू पिता श्रीराम साहू (उम्र 45 वर्ष), निवासी- राजीव नगर (फड़ से ₹500, पास से ₹70)
  4. विनोद सोनवानी पिता छोटे लाल (उम्र 30 वर्ष), निवासी- अयोध्यापुरी जेलगांव चौक (फड़ से ₹300, पास से ₹80)
  5. सतीश महतो पिता बबलू महतो (उम्र 22 वर्ष), निवासी- राजीव नगर (फड़ से ₹250, पास से ₹100)

जब्ती, गिरफ्तारी और जमानत पर रिहाई

पुलिस ने गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 4,030 रुपये नगद, 52 ताश पत्ती तथा एक प्लास्टिक की पट्टी (बोरी)

विधिवत जब्ती पत्रक तैयार कर वजह सबूत में कब्जा पुलिस लिया। आरोपियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत दंडनीय पाए जाने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया। अपराध जमानती होने के कारण आरोपियों को  जमानत मुचलका (Bail Bond) पर रिहा किया गया है। थाना दर्री में अपराध सदर पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया गया है।