हसदेव ताप विद्युत गृह परिसर के मुख्य द्वार पर मरम्मत का ‘मजाक’, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप!

A 'joke' of repair work at the main gate of Hasdeo Thermal Power Station, cement coating on the asphalt road!

ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रखकर किया घटिया पैचवर्क; जनता बोली- कुछ ही घंटों में बिखर जाएगी गिट्टी,

कोरबा दर्री। हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS) आवासीय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास सड़क मरम्मत के नाम पर भ्रष्टाचार और जनता के पैसों की खुली बर्बादी, हसदेव ताप विद्युत गृह आवासीय परिसर इस अति-व्यस्त मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढों को डामर की सड़क पर सीमेंट का घटिया क्वालिटी का लेप कर दिया गया,स्थानी लोगों ने बताया डामर के सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए थे सड़क को मरम्मत करने की बजाय, ठेकेदार द्वारा अत्यंत ही घटिया दर्जे की सीमेंट और बारीक गिट्टी का मिश्रण बनाकर केवल ऊपर से लेप (प्लास्टर) लगा दिया गया है।

ठेकेदार की इस हास्यास्पद और नाममात्र की रिपेयरिंग को देखकर यहाँ से गुजरने वाले राहगीर और स्थानीय जनता व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हंस रही है,

गौरतलब है कि यह मार्ग विद्युत गृह के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित हजारों आम लोगों के दैनिक आवागमन का मुख्य जरिया है। मुख्य प्रवेश द्वार के पास वैसे ही अयोध्यापुरी व्यस्त मोड़ होने के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। डामरीकरण रोड पर जगह-जगह हुए छोटे-छोटे गड्ढों के कारण राहगीर लंबे समय से परेशान थे। लोगों को उम्मीद थी कि विभाग इसका स्थाई सुधार कराएगा, लेकिन ठेकेदार ने सुधार के नाम पर ऐसा घटिया शॉर्टकट अपनाया जो वाहनों के दबाव से कुछ ही घंटों में उखड़कर बिखरने की कगार पर है,

प्रत्यक्षदर्शियों और तकनीकी जानकारों का कहना है कि डामर की सड़क पर सीमेंट का यह पतला लेप कभी टिक ही नहीं सकता। भारी वाहनों के पहिए पड़ते ही यह पूरा पैचवर्क उखड़ जाएगा और एक-दो दिन के अंदर ही रोड फिर से पूरी तरह जर्जर हो जाएगी।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की गैर-मौजूदगी और ढीली मॉनिटरिंग का फायदा उठाकर ठेकेदार ने सरकारी राशि को ठिकाने लगाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर यह दिखावटी काम किया है।इस लीपापोती को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि अब संबंधित उच्च अधिकारियों को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। सजग अधिकारियों को  मौके पर आकर इस घटिया कार्य का भौतिक निरीक्षण करना चाहिए,   क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस पैचवर्क को खारिज कर यहाँ दोबारा नियम कानून के तहत मजबूत डामरीकरण का कार्य कराया जाए ताकि राहगीरों को हादसों से बचाया जा सके।