17 October 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की स्थिति- मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, चंद्रमा धनु राशि में, मूल नक्षत्र के हैं, केतु का नक्षत्र होता है। केतु की शांति करानी जरूरी होती है अगर आप मूल के मूल नक्षत्र में पैदा हुए हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
मेष राशि:
भाग्य साथ देगा। थोड़ा सा मान-अपमान पर कोई उंगली न उठे, इस बात का ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। वैवाहिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
थोड़ा बचकर पार करिएगा। अच्छा समय नहीं है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है, वाहन धीरे चलाइएगा, कोई रिस्क मत लीजिएगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार भी अच्छा है। शत्रु एक्टिव रहेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
सिंह राशि:
भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम बना हुआ है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि:
भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यंत शुभकारी है। व्यापार बहुत अच्छा है। कलह से बचें। घरेलू कलह, घरेलू सुख बाधित करेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है। अभी निवेश मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। फिर भी स्वास्थ्य, प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर राशि:
मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत शुभ है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।







