धूमधाम: नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में डांडिया की थाप पर थिरके लोग

Fanfare: People dance to the beats of dandiya at Netaji Subhash Chandra Bose Stadium

एनटीपीसी कोरबा में डांडिया की धूम, परियोजना प्रमुख ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

कोरबा। एनटीपीसी कोरबा के प्रगति क्लब के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में भव्य डांडिया नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस रंगारंग आयोजन में बड़ी संख्या में एनटीपीसी परिवार के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल होकर डांडिया की पारंपरिक धुनों पर जमकर थिरक रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और पारंपरिक परिधानों से पूरा स्टेडियम उत्सव के माहौल में सराबोर नजर आया।

महोत्सव के दौरान आयोजित डांडिया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट विजेताओं को एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र

ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही, मंच पर मौजूद अतिथियों द्वारा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख किशोर चंद्र पात्र ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रगति क्लब के तत्वावधान में डांडिया का शानदार आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उत्साहजनक भागीदारी की सराहना की और इसे आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया।

इस गरिमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीएम (ओएंडएम) शत्रुघ्न बेहरा, एनटीपीसी प्रगति क्लब के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।