कोरबा, 14 अक्टूबर 2026/ आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार मजदूरी पर निर्भर है। सीमित आय के कारण बेटी की आगे की पढ़ाई का खर्च जुटाना उनके लिए कठिन हो रहा था।
इसी दौरान उन्हें श्रम विभाग की शिक्षा सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी मिलने पर श्रीमती महंत ने आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उनकी बेटी की शिक्षा के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली।
इस सहायता से बेटी को आगे की पढ़ाई जारी रखने में सहारा मिला है। श्रीमती लीला महंत ने इस सहयोग के लिए श्रम विभाग और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रम विभाग की सहायता से लीला महंत की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल
With the help of the Labour Department, Leela Mahant's daughter's education got support.







