सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सराहना की

Cabinet Minister Shri Lakhan Lal Devangan honored Mitanin Didis under the Seva Sankalp Abhiyan and appreciated their contribution in public service.

निःस्वार्थ जनसेवा से साकार हो रहा ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ का भाव: मंत्री श्री देवांगन

कोरबा,14 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ शासन में वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के डी १, पंचवटी के पास शासकीय निवास पर मितानिन दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी समर्पण और सेवाभाव से कार्य करने वाली मितानिन दीदियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज कोरबा विधानसभा क्षेत्र की मितानिन दीदियों का सम्मान करते हुए उनके सेवाभाव और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। मितानिन दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जरूरत और कठिनाई के समय लोगों की सहायता कर वे सही मायनों में मानव सेवा का कार्य करती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 17 सितंबर को कोरबा में पांच लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।


मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में एक रुपये प्रति किलो चावल वितरण जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। वर्तमान में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्री रामलला दर्शन योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मितानिन दीदियां अपने सेवाभाव और समर्पण से नर सेवा को नारायण सेवा के रूप में साकार कर रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना उनके मानवीय संवेदनशीलता और निःस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है।
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह समारोह मितानिन दीदियों की मेहनत, संघर्ष और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में मितानिन कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद से दीदियां निरंतर निष्ठा और लगन के साथ जनसेवा में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा शहर में विकास के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। बुधवारी क्षेत्र के छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित व्यवसाय के लिए आनंद बाजार में स्थान उपलब्ध कराया गया है।


श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा कि मितानिन दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं। कोरोना संकट के दौरान उन्होंने लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न पड़ावों तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मितानिन दीदियों के सेवाभाव और समर्पण का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं श्री नरेंद्र देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा सुनीता प्रजापति, सरिता कहरा, सरस्वती सारथी, उमा पटेल, भूरी बाई महंत, दिव्या राठौर, मीना श्रीवास, मोतिमणि सोनी, निर्मला बाई साहू, शारदा बाई साहू, कमला चौकसे, तुलेश्वरी यादव, गणेशी साहू एवं गौरी बाई विश्वकर्मा सहित कुल 350 मितानिन दीदियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर श्री जोगेश लाम्बा, श्री संजय शर्मा, श्री प्रफुल्ल तिवारी, एमआईसी सदस्य श्री नरेंद्र देवांगन, श्री युगल कैवर्त, श्री प्रेम साहू, श्री मुकुंद कंवर, श्री योगेश मिश्रा, श्री मनोज लहरे, श्री डीलेंद्र यादव, श्री राजेश राठौर, श्रीमती रुक्मणी नायर, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल, श्री अंजय अग्रवाल, श्री विजय गुप्ता, श्री रामेश्वर वैष्णव, श्री पुनि राम साहू एवं श्री प्रकाश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं।