पशु औषधालय दर्री जमनीपाली की पहल: निःशुल्क उपचार से पशुपालक हुए लाभान्वित
कोरबा/ नवागांव कला 10 अक्टूबर 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन को स्वस्थ रखने और मौसमी बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से ग्राम नवागांव कला में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पशु औषधालय दर्री जमनीपाली की विभागीय टीम द्वारा लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने अपने मवेशियों का उपचार कराया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम नवागांव कला के सरपंच लखन सिंह कंवर की उपस्थिति में हुआ। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। बकरियों को संक्रामक और जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए विशेष रूप से पीपीआर (PPR) का टीका लगाया गया।
इस औषधालय स्तरीय शिविर को सफल बनाने में विभागीय अमले से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (AVFO) जोगेन्द्र कुमार चन्द्रा, A4 धनेश्वरी और PAIW किशोर नंद गोस्वामी ने अपनी महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभाई। टीम द्वारा पशुपालकों को मवेशियों के सही पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके भी समझाए गए।
इस अवसर पर प्रमुख पशुपालक व ग्रामीण सर्वश्री गंगा सिंह, बंधन साय, भुवनपाल सिंह, बिरेन्द्रपाल सिंह, त्रिभुवन सिंह और समयप्रताप सिंह जी सहित भारी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित थे। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग के इस जनहितैषी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।







