सेवा ज्योति से जगमगाया कोरबा, विकसित भारत के संकल्प के साथ घंटाघर से सुभाष चौक तक निकली भव्य मशाल यात्रा

Korba lit up with the light of service, with the resolve of a developed India, a grand torch procession started from Ghantaghar to Subhash Chowk.

विकसित भारत के संकल्प को लेकर कोरबा भाजपा ने हजारों की संख्या में निकाली सेवा ज्योति मशाल यात्रा

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश।

कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर 25 वर्ष के सेवाकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को कोरबा में विकसित भारत संकल्प सभा एवं भव्य सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच एवं हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में मशाल और मन में विकसित भारत का संकल्प लिए कार्यकर्ताओं ने शहर में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश बुलंद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे घंटाघर मैदान में हुई। यहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा ज्योति यात्रा के प्रज्वलन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सामूहिक रूप से प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सुना।

इसके बाद घंटाघर मैदान से सुभाष चौक तक भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। मशालों की रोशनी, राष्ट्रभक्ति के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा मार्ग गूंज उठा। हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता वाली इस यात्रा ने कोरबा में सेवा संकल्प अभियान को जनअभियान का स्वरूप प्रदान किया।

मोदी के विजन से अंतिम व्यक्ति तक पहुंची विकास की रोशनी : लखनलाल देवांगन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक भारत ने वैश्विक पटल पर जिस मजबूती और प्रभावशाली पहचान के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, वह प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसे पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन देश के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यही प्रयास विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।

2047 के विकसित भारत के निर्माण में युवा निभाएं निर्णायक भूमिका : गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को विकसित भारत के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप दिया है। घंटाघर स्थित अंबेडकर मैदान में जिलेभर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंच-सरपंच एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर देश के युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया है। हमारे दादा-दादी और नाना-नानी ने अपने जीवन में जिन कठिन परिस्थितियों और संघर्षों का सामना किया, आने वाली पीढ़ियों को उन परिस्थितियों से न गुजरना पड़े, इसके लिए आज की युवा शक्ति को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देना होगा।

श्री गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। भारत ने पिछले वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब हमारा दायित्व है कि विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करें। उन्होंने कहा कि आज कोरबा के हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया है।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे जनप्रतिनिधि, तभी साकार होगा विकसित भारत : कृष्णकांत चन्द्रा

भाजपा जिला प्रभारी श्री कृष्णकांत चन्द्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का विचार था कि यदि गरीब का बच्चा विधायक बन सकता है, तो विधायक को भी गरीबों के बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। जब जनप्रतिनिधि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे, तभी देश सही मायने में आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि इसी सोच और विचारधारा के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन का नया मॉडल देश के सामने प्रस्तुत किया है। इसी मॉडल के आधार पर भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। आज भारत विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला प्रभारी कृष्णकांत चन्द्रा, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग एवं जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा मंचस्थ रहे, जिला महामंत्री संजय शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, लक्की नंदा, रूक्मणी नायर, रेणुका राठिया, सतीश झा, अजय कंवर, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अजय दुबे, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, मनोज राठौर, डॉ. विजय राठौर, कुलसिंह कंवर, प्रिती स्वर्णकार, वैभव शर्मा, राजेश लहरे, विकास अग्रवाल एवं रामनारायण सराफ सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा ज्योति यात्रा बनी विकसित भारत के संकल्प की साक्षी

घंटाघर से सुभाष चौक तक निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा ने कोरबा में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की प्रभावी तस्वीर प्रस्तुत की। मशालों की रोशनी के बीच कार्यकर्ताओं ने सेवा, संकल्प, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा ने यह संदेश भी दिया कि विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक भागीदारी का संकल्प है।