नियमों को ताक पर रखकर सड़क किनारे सज रही मांस-मछली की दुकानें, निगम प्रशासन मौन।
सड़न और बदबू के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों का रास्ते से गुजरना हुआ दूभर।
- खुले में लटकते मांस और कटते जीवों को देख सहम रहे स्कूली बच्चे, अभिभावकों में आक्रोश
कोरबा /दर्री 3 अक्टूबर 2026/ ऊर्जाधानी के एनटीपीसी बस स्टैंड से लेकर प्रेम नगर तक के मुख्य मार्ग पर इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर खुले में नॉनवेज (मांस-मछली) की दुकानें संचालित की जा रही हैं। सड़क किनारे खुलेआम कट रहे मांस और उससे फैलने वाली असहनीय बदबू के कारण स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और विशेषकर स्कूली बच्चों बदबू के कारण परेशान है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर समस्या पर नगर पालिक निगम का स्वास्थ्य और उड़नदस्ता अमला पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है।
मांस के लोथड़े देख सहम रहे मासूम बच्चे
इस मार्ग से रोजाना भारी संख्या में स्कूली बच्चों का आना-जाना होता है। सड़क किनारे बिना किसी परदे या शीशे के खुले में लटकते मांस के लोथड़ों और तड़पते जीवों को देखकर छोटे बच्चे भयभीत और असहज हो रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि सुबह-सुबह स्कूल जाते समय बच्चों के कोमल मन पर इसका बेहद बुरा और नकारात्मक असर पड़ रहा है। कई बार बच्चे इस खौफनाक नजारे को देखकर घर आकर खाना खाने से भी कतराते हैं।

बदबू से फैल रही बीमारी,
खुले में मांस काटने के बाद बचे हुए मलबे और खून को सड़क किनारे या नालियों में ही फेंक दिया जाता है। धूप के कारण इसमें भयंकर सड़न पैदा हो रही है, जिससे उठने वाली तीव्र बदबू ने पूरे इलाके की हवा को प्रदूषित कर दिया है। इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को अपनी नाक बंद कर निकलना पड़ता है,
नियमों की सरेआम उड़ रही धज्जियां
शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी मुख्य मार्ग, शैक्षणिक संस्थान या धार्मिक स्थल के पास खुले में मांस-मछली की बिक्री नहीं की जा सकती। दुकानों के आगे पारदर्शी कांच या परदा लगाना अनिवार्य है। लेकिन एनटीपीसी बस स्टैंड से जैलगांव प्रेम नगर मार्ग पर इन नियमों का दूर-दूर तक पालन नहीं हो रहा है। नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध और खुले बाजार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आम जनता और बच्चों को इस परेशानी से मुक्ति दिलाने की बात कही







