धमतरी पुलिस का सेवा संकल्प: 131 पुलिसकर्मियों और परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, 30 यूनिट रक्तदान

Dhamtari Police's Service Resolution: Health check-up of 131 policemen and their families, 30 units of blood donation

धमतरी, 29 सितंबर 2026। सेवा संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर धमतरी पुलिस ने स्वास्थ्य, कल्याण और मानव सेवा को लेकर विशेष पहल की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस परिवार ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए स्वास्थ्य जांच कराने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए 30 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में कुल 131 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 73 महिलाएं और 58 पुरुष शामिल रहे। स्वास्थ्य जांच के दौरान 29 लोगों का ईसीजी, 24 लोगों का एचटीएन परीक्षण और 4 लोगों का 4 डीएम परीक्षण किया गया। इसके अलावा 74 लोगों का ब्लड टेस्ट भी किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। पुलिस परिवार की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग करना और आपातकालीन परिस्थितियों में समाज के साथ खड़े रहने का संदेश देना रहा।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का स्वस्थ और सुरक्षित रहना उनके कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए जरूरी है। पुलिस परिवार के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के साथ रक्तदान जैसे सामाजिक सरोकारों में सहभागिता पुलिस की सेवा भावना को और मजबूत करती है।

रक्तदान करने वालों में रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े, निरीक्षक सन्नी दुबे, प्रशिक्षु सूबेदार टोपेश्वर राजपूत, प्रशिक्षु सूबेदार ललिता मरावी, सहायक उप निरीक्षक रामावतार राजपूत, प्रधान आरक्षक दीपक साहू, मनोज ध्रुव, तरूण साहू, धर्मेन्द्र साहू, रितेश साहू, वृंदावन बेहरा, रामेश्वर टंडन, गणपत साहू, निर्मल नायक, केशवराम पटेल, मुकेश मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, सौरभकुमार, शेख अब्बासी, भागवत खाण्डेकर, रंजीत कुर्रे, डोमन नायक, केशराम साहू, धर्मेन्द्र साहू, मनीष पटेल, रामबच्चन, नरेन्द्र साहू, महिला आरक्षक भाग्यलक्ष्मी खाण्डेकर, कावेरी साहू और प्रधान आरक्षक कुलेश्वर साहू शामिल रहे।

शिविर को सफल बनाने में मेडिकल टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य, कल्याण तथा सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए इस तरह के जनकल्याणकारी प्रयास आगे भी जारी रखे जाएंगे।