नरेन्द्र मोदी विचार मंच की महिला शाखा की बैठक संपन्नसेवा संकल्प अभियान के तहत 3 अक्टूबर को विद्यालयों में होगी रंगोली प्रतियोगिता

Meeting of the women's wing of Narendra Modi Vichar Manch concluded. Rangoli competition will be held in schools on October 3 under the Seva Sankalp Abhiyan.

कोरबा, 27 सितंबर 2026। नरेन्द्र मोदी विचार मंच, कोरबा की महिला शाखा के गठन, संगठनात्मक विस्तार एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़ी नई महिला सदस्यों का परिचय एवं स्वागत करते हुए महिला शाखा को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नरेन्द्र मोदी विचार मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र वाकड़े की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बैठक में रखे गए विभिन्न विषयों पर क्रमबद्ध रूप से चर्चा करते हुए महिला शाखा के विस्तार, संगठनात्मक गतिविधियों एवं सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र मोदी विचार मंच महिला शाखा की जिला अध्यक्ष सुश्री अरुणा सान्याल ने की। उन्होंने महिला शाखा की आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि कोरबा जिले के प्रत्येक क्षेत्र की महिलाओं को संगठन से जोड़कर महिला शाखा को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाना आवश्यक है। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से सामाजिक एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए भी निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए।


3 अक्टूबर को होगी रंगोली प्रतियोगिता
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर छात्राओं के लिए 3 अक्टूबर 2026 को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता का विषय “महिला सशक्तिकरण” रखा गया है। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राएं सहभागिता करेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर संबंधित विद्यालयों से समन्वय कर प्रतिभागी छात्राओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
बैठक में कु. प्रिया मिश्रा ने महिलाओं के बीच आपसी स्नेह, सम्मान, सहयोग एवं आत्मीयता की भावना को मजबूत करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए महिलाओं के बीच आपसी विश्वास और सहयोग का वातावरण आवश्यक है। महिलाएं एक-दूसरे का सम्मान करते हुए समाजहित एवं सेवा कार्यों में मिल-जुलकर सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में महिला शाखा को जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा स्थानीय स्तर पर महिला सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही सामाजिक सेवा, महिला जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में श्री अखिलेश,  जायसवाल, श्री अर्जुन पटेल,श्री अजय शर्मा एवं श्री नरेश जायसवाल सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला शाखा की ओर से कु. प्रिया मिश्रा, श्रीमती सोनम राजपूत, श्रीमती बंदना साहू, श्रीमती पूनम राय एवं श्रीमती मधु बजाज सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
महिला शाखा की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिलाओं की प्रतिभा, कौशल, सामाजिक सहभागिता एवं जनजागरूकता से जुड़े रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी निरंतर किया जाएगा। विद्यालयों, स्थानीय समुदाय एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर सेवा एवं जागरूकता गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
नरेन्द्र मोदी विचार मंच, कोरबा की महिला शाखा की यह बैठक संगठनात्मक विस्तार के साथ महिलाओं की सामाजिक सहभागिता बढ़ाने, आपसी सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करने तथा सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की दिशा में आयोजित की गई।