धर्म डेस्क। 13 सितंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ मिल सकता है, तो कुछ लोगों को विवाद, स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
मेष –
आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या खत्म होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। नए लोगों से जुड़ना होगा। आज किसी कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में लाभ होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।
वृषभ –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। नौकरी के क्षेत्र में चल रहा विवाद खत्म होगा। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिवार के साथ आप किसी बड़े फंक्शन में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन –
आज आपका दिन विवादों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने साथी लोगों से मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पारिवारिक लोगों के साथ संपत्ति विवाद को लेकर मतभेद हो सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं जाने की योजना बनेगी।
कर्क –
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े नुकसान की संभावना है। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आज आपको कर्ज आदि लेना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ आज दिन अच्छा रहेगा।
सिंह –
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करने वाले हैं। स्वास्थ्य को लेकर गुड न्यूज़ मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के साथ आज आप किसी नई कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। शेयर मार्केट में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कन्या –
आज किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही योजना सफल होगी। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में विस्तार होगा। आर्थिक बड़े लाभ के योग दिखाई पड़ेंगे। पुराना निवेश आज आपको बड़ा लाभ दे सकता है। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आज का दिन मौज मस्ती भरा रहेगा।
तुला –
आज किसी पुराने विवाद के कारण आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर समस्या बनी रहेगी। विवादों से दूर रहे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार आदि की स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
वृश्चिक –
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों से दूर रहे। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आज आपको कई बड़े निर्णय लेना पढ़ सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ आज विवाद रहेगा। हालांकि आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
धनु –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य में लाभ होगा। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मकर –
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपकी सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपसे की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या खत्म होगी। परिवार में लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ –
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस होगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाद विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में साथी लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं। परिवार में लोगों के साथ जुड़ाव होगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में चल रहा विवाद खत्म होगा। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा।
मीन –
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। दुर्घटना संबंधी योग बन सकते हैं।







