सेवानिवृत्ति सेवा से होती है, संगठन से नहीं : अनिल द्विवेदी

Retirement is from service, not from organization: Anil Dwivedi

जनता यूनियन ने 28 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को “आजीवन संगठन सेवा सम्मान” से किया सम्मानित

कोरबा, 06 सितंबर 2026।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन द्वारा संगठन के प्रति आजीवन समर्पण एवं कर्मचारी हितों के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में “आजीवन संगठन सेवा सम्मान समारोह–2026” का आयोजन श्री परमेश्वरी होटल, जमनीपाली, कोरबा में किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी से सेवानिवृत्त संगठन के वरिष्ठ सदस्यों को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं जनता यूनियन के प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि “कर्मचारी की सेवानिवृत्ति केवल शासकीय सेवा से होती है, संगठन से नहीं।” उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति वरिष्ठ साथियों का लगाव, अनुभव और चिंतन सदैव बना रहता है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से वर्तमान पीढ़ी के कर्मचारियों को नई दिशा मिलती है। संगठन भविष्य में भी अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान और मार्गदर्शन को प्राथमिकता देता रहेगा।

विशिष्ट अतिथि प्रदीप पाठक ने कहा कि संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ साथियों के सम्मान से होती है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में कर्मचारी हितों और संगठन के लिए जो संघर्ष किया, वह वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

अतिविशिष्ट अतिथि उमाशंकर वर्मा ने कहा कि कर्मचारी हितों के संघर्ष में सेवानिवृत्त साथियों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। उनका सम्मान उनके लंबे संगठनात्मक योगदान, संघर्ष और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने संगठन की एकजुटता को और मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।

सेवानिवृत्त अतिविशिष्ट अतिथि एस. ए. सईद ने समारोह की सराहना करते हुए कोरबा शाखा के युवा साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भावुक और यादगार क्षण है। युवा संगठन की अमूल्य धरोहर हैं और उन्हें वरिष्ठों के अनुभव से सीख लेकर संगठन को आगे बढ़ाना चाहिए।

सम्मानित सेवानिवृत्त डी. एस. दीक्षित ने जनता यूनियन द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन के साथ अपने लंबे जुड़ाव एवं अनुभवों को साझा किया।

इन वरिष्ठ साथियों का हुआ सम्मान

संगठन की आजीवन सेवा एवं कर्मचारी हितों में योगदान के लिए उमेश कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण यादव, दुर्गा शंकर दीक्षित, टी. पी. गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, सत्यनारायण राठौर, सुंदरलाल साहू, उमाशंकर सिंह, छविराम साहू, जोहित राम राठौर, विजय मेहरा, गोरेलाल पांडेय, दिलीप कुमार देवलवार, विनोद कुमार यादव, युवराज दास वैष्णव, बजरंग हलवाई, एन. आर. घारघे, आर. सी. भास्कर, गेंदराम साहू, देवी प्रसाद साहू, परसराम साहू, उचित प्रसाद दुबे, भरतलाल यादव, संपत दास, मेलाराम देवांगन, हरनारायण राठौर, आर. पी. सिंह एवं जी. एस. राठौर को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का रहा सराहनीय योगदान

समारोह की सफलता में सर्किल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद यादव, सचिव घनश्याम गबेल, प्रांतीय सदस्य संजय लसार एवं प्रमोद राठौर सहित प्रकाश सिंह राठौर, दिनेश कुमार चंद्रा, अरुण सागर, पुष्पेंद्र सिंह बैस, दिलेश्वर प्रजापति, मो. नासिर खान, मुरलीधर सोनिकर, त्रिलोक पटेल, सुधेश पाठक, प्रमोद शर्मा, राम प्रताप सरोठिया, संजय राठौर, राधेलाल साहू, धीरेंद्र बरेठ, योगेश चौहान, संदीप, वीरेंद्र पैगवार, हेमप्रकाश सोनवानी, कुलदीप मित्रा, प्रकाश साहू, यशपाल पटेल, प्रेमलाल यादव, सुरेंद्र कश्यप (रायगढ़), श्रीमती उमा यादव एवं श्रीमती समार कुंवर सोनिकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन उदय राठौर एवं दिनेश कुमार चंद्रा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, सम्मानित सेवानिवृत्त सदस्यों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता यूनियन अपने वरिष्ठ साथियों के योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद रखेगा। उनका अनुभव, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन संगठन के निरंतर विकास के लिए अमूल्य है।