धर्म डेस्क। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ जातकों को विवाद, स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
मेष, वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए दिन कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है। वहीं मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कुछ राशियों के लिए यात्रा, निवेश और करियर में नए अवसर बन सकते हैं। जानिए आज आपकी राशि के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और किन मामलों में आपको सावधान रहना होगा।
मेष –
आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन रहेगा। परिवार के साथ खुशियों भरा दिन व्यतीत होगा। किसी कार्य को लेकर चल रही योजना सफल होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्या खत्म होगी। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योग बनेंगे।
वृषभ –
आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बड़े कार्य की योजना सफल होगी।
मिथुन –
स्वास्थ्य को लेकर आज परेशानी रहेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। व्यापार व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। आज आर्थिक निर्णय सोच विचार कर लें। परिवार के साथ मतभेद रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। आज यात्रा आदि में वाहन का उपयोग संभलकर करें।
कर्क –
आज आपके कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। साथी लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज बड़े फैसले लेना आसान नहीं होगा। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। परिवार के साथ मतभेद रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा है विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
सिंह –
आज आप किसी बड़े कार्य को लेकर योजना बना सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन के योग हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में विवाद खत्म होगा। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
कन्या –
आज आप अपने परिवार के साथ घर पर ही समय व्यतीत करेंगे। मौसम की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सभी लोग एकत्रित होंगे। किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्या खत्म होगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा।
तुला –
आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने साथी लोगों से विवाद हो सकता है। कोई पुरानी रंजिश आज बड़ा विवाद का रूप ले सकती है। विवादों से दूर रहे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य होगी। आज आर्थिक निर्णय सोच विचार कर लें। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना परेशानी में डाल सकता है।
वृश्चिक –
आज का दिन अच्छा नहीं है। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। किसी खास व्यक्ति के जाने से मन दुखी होगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज घर पर समय व्यतीत होगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति आपके कंट्रोल से निकल सकती है। आर्थिक जोखिम सोच विचार कर ले। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे।
धनु –
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज नए लोगों से जुड़ना होगा। करियर के लिए आज का दिन टर्निंग पॉइंट होगा। आज आपको बड़ी कामयाबी मिले। शेयर मार्केट में लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन मौज मस्ती से भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मकर –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही योजना सफल होगी। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। नए कार्य क्षेत्र की शुरुआत होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार व्यवसाय का विस्तार होगा। यात्रा आदि से लाभ होगा।
कुंभ –
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आर्थिक तंगी के कारण आज आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। संपत्ति विवाद से दूर रहे। परिवार के साथ चल रहे आज आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी का उपयोग संभलकर करें।
मीन –
आज आप किसी कार्य को लेकर आशंका से घिरे रहेंगे। शत्रु पक्ष हावी होगा। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। आज आपका खास मित्र आपके साथ धोखा कर सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार व्यवसाय में निर्णय सोच विचार कर ले। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आज बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें।







