एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुईं भृत्य को दी गई भावपूर्ण विदाई

An emotional farewell was given to the retired servant from HTPS.

कोरबा 01 सितंबर 2026 -हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह अगस्त में भृत्य मीना कुमारी सेवानिवृत्त हो गईं। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारी को स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता,  केएनबी. राव, एससी पाठक और परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी द्वारा अपने 17 वर्षाें के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी के जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी  के परिजन उपस्थित रहे।