कोरबा/ वनांचल शिक्षा सेवा न्यास छत्तीसगढ़ की योजना से जनजाति क्षेत्र में चलने वाले सरस्वती शिक्षा केंद्र (एकल आचार्य) की सुब्यवस्थित संचालन की दृष्टि से सभी जिला समन्वयकों की दो दिवसीय बैठक सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर में सम्पन्न हुई।
प्रथम दिवस में उद्घाटन के अवसर पर प्रांतीय सचिव चंद्र किशोर श्रीवास्तव एवं प्रांत प्रमुख नरेश जायसवाल का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।

इन दो दिनों में अनेक विषयों पर चर्चा बातचीत हुई। वर्तमान परिदृश्य में केंद्रों का संचालन, वनांचल क्षेत्रों की समस्या एवं समाधान, नई जगह पर नवीन केंद्र प्रारंभ करने की योजना, नए आचार्यों का प्रशिक्षण देना, सभी केंद्रों में साल में एक लक्ष्य लेकर काम करना, संकुल एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं तिथि का निर्धारण, संस्कृति ज्ञान परीक्षा एवं संस्कृति प्रवाह परीक्षा की संख्यात्मक वृद्धि, गांव गांव में सामाजिक परिवर्तन का विस्तार से जानकारी, समन्वयकों का प्रवास, भारत की जनगणना, पंच परिवर्तन, वंदेमातरम् गायन, सहित केंद्रों की दृढ़िकरण के लिए अनेक पहलुओं पर चर्चा की गई।

वंदना सत्र में डॉ देवनारायण साहू (प्रांतीय संगठन मंत्री), जुड़ावन सिंह ठाकुर (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र), भागवत दास अस्तुरे (प्रांतीय अध्यक्ष) एवं दीपक सोनी (प्रांत प्रमुख) का मार्ग दर्शन मिला।
समापन सत्र में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष राम भरोसा सोनी का मार्ग दर्शन मिला। इस अवसर पर प्रादेशिक सचिव लक्ष्मण राव मगर सहित सभी न्यासीगण एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे।







