छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन कोरबा शाखा ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh State Electricity Employees Public Union Korba branch hoisted the flag.

कोरबा 16 अगस्त 2026/ जनता यूनियन कोरबा शाखा द्वारा संगठन के कोरबा पश्चिम (दर्री) स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। विद्युत कंपनी से सेवानिवृत जनता यूनियन के वरिष्ठ साथी .सुंदर लाल साहू ,देवी प्रसाद साहू एवं प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने संयुक्त रूप से तिरंगा झंडा फहराया। समस्त कार्यक्रम विद्युत कंपनी द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रगीत “वंदे मातरम..” का गायन हुआ। तत्पश्चात सबने एक ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” एवं राष्ट्रीयगीत वन्देमातरम का गायन किया। इसके बाद समूचा प्रांगण उपस्थित जनसमूह द्वारा “भारत माता की जय” एवं “जय हिंद” के नारों से गूंजा

गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि डी एस दीक्षित ने बताया कि जनता यूनियन द्वारा राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राष्ट्र और तिरंगे झंडे का सम्मान करने की परंपरा रही है। संगठन के साथी स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते एवं इस दिवस वरिष्ठ साथियों को सम्मानित करते रहे हैं। इस परंपरा को अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में विद्युत सेवा और सप्लाई के क्षेत्र में कर्मचारियों के अथक परिश्रम और योगदान की सराहना की। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासित करते हुए उनके अधिकारों और हित के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन योजना एवं संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण कराना इस समय जनता यूनियन का प्रथम लक्ष्य है, जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी है।

सभा के अंतिम चरण में कम्पनी की सेवा से पिछले दिनों सेवानिवृत्त हुए संगठन के साथियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सुंदरलाल साहू एवं देवी प्रसाद साहू तथा कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी सहित विशिष्ट अतिथि संरक्षक डी एस दीक्षित, एस एन राठौर की गरिमामय उपस्थिति रही। इनके अलावा लक्ष्मी प्रसाद यादव, हरनारायण राठौर, संजय लसार, जॉर्ज के थांकचंद, आर सी भास्कर, गेंदराम साहू, मुरलीधर सोनीकर, प्रकाश सिंह राठौर, पुष्पेंद्र सिंह बैस, कुशल सोनवानी, भागवत रावत, अरुण सागर, त्रिलोक पटेल, संजय राठौर, रितेश सोनी, धीरेन्द्र बरेठ, हेमप्रकाश सोनवानी, अनुसूया धनुहार, पटेल मैडम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सम्मेलाल श्रीवास ने किया।