कोरबा 16 अगस्त 2026/15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दर्री प्रेस क्लब में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दर्री प्रेस क्लब में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल रहा प्रेस क्लब दर्री परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समारोह में दर्री प्रेस क्लब के संरक्षक सुधीर जैन और अध्यक्ष अनिल द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
तिरंगा फहरते ही मौजूद पत्रकारों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने भी राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे परिसर में भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में संरक्षक सुधीर जैन ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देती है। वहीं अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए समाज और राष्ट्रहित में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया,कार्यक्रम का समापन सभी पत्रकार साथियों द्वारा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने और राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ।इस अवसर पर प्रेस क्लब दर्री के संरक्षक सुधीर जैन, अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, उपाध्यक्ष भागवत दिवान,सचिव संतोष गुप्ता,कोषाध्यक्ष अजय राय,मणिपाल निमजा,राजेश यादव, प्रदीप मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, बी एन यादव, विकास तिवारी,अशोक कुमार अग्रवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बच्चे मौजूद रहे।


































