देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर के कुशल निर्देशन और नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कोरबा 14 अगस्त 2026/ सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में आयोजित तिरंगा यात्रा में कक्षा तृतीय से द्वादश तक के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, राजीव नगर से एच.टी.पी.पी. कॉलोनी तक निकाली गई।
विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा धारण कर देशभक्ति के नारों के साथ अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से यात्रा में सहभागिता की। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।
इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना का विकास करना था। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में भी राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य-दीदी एवं भैया-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ।

विद्यालय स्तर पर शिशु भारती एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह
विद्यालय स्तर पर शिशु भारती एवं कन्या भारती के नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर ने पदाधिकारियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने, राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिशु भारती एवं कन्या भारती विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
समारोह का समापन विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।







